रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जयकंडी गांव की प्रतिभा नेगी का चयन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के पद पर हुआ है। प्रतिभा की नियुक्ति महाराष्ट्र में हुई है।
उनके पिता वीरेंद्र नेगी की अगस्त्यमुनि में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है जबकि माता विजया नेगी चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में शिक्षिका हैं। प्रतिभा की प्रारंभिक शिक्षा अगस्त्यमुनि में ही हुई। इसी वर्ष उसने सीएसआईआर (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) की नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की और वर्ष 2020 में गेट परीक्षा पास की। वर्तमान में प्रतिभा सीएसआईआर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम) देहरादून से पीएचडी कर रही हैं। इसी दौरान उनका चयन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में असिस्टेंट क्वॉलिटी कंट्रोल ऑफिसर के रूप में हुआ है। संवाद