फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रशांत का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

Fri, 20 Nov 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फाटा। राइंका के कक्षा 10वीं के प्रशांत सेमवाल ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उपलब्धि हासिल की है। प्रशांत के ट्रांसमिशन लाइन सेफ्टी मॉडल का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने मॉडल से बिजली की ट्रांसमिशन लाइनों की सुरक्षा और उनमें आने वाली संभावित समस्याओं को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से प्रदर्शित किया। मॉडल से बिजली की लाइनों में होने वाली तकनीकी खामियों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को समझना व उनके समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला स्तर पर मॉडल को मिली सराहना के बाद अब वे राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन करेंगे। प्रोजेक्ट के मार्गदर्शक शिक्षक मनीष मैठाणी ने बताया कि उम्मीद जताई कि प्रशांत राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें