फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

Fri, 20 Nov 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका के वार्ड संख्या दो अपर बाजार में आयोजित रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय और भावपूर्ण संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सभासद अंकुर खन्ना ने कहा कि रामलीला में स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शुक्ला ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। समिति के कार्यकर्ता विवेक खन्ना और जितेंद्र खन्ना सहित अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें