तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत उषाड़ा, दैड़ा और मक्कूमठ के कई राजस्व गांवों में भूधंसाव से ऊर्जा निगम की हाईटेंशन बिजली लाइन भी खतरे की जद में आ गई हैं। कई जगहों पर पोल तिरछे हो गए हैं, जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा भी पैदा हो गया है।
एक माह से ताला, कठाणी और पापड़ी में भूधंसाव हो रहा है। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत महड़ में भी कई जगहों पर बिजली के पोल व सपोर्टर भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरि सिंह नेगी ने बताया कि ऊर्जा निगम की को अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बिजली लाइनों का जायजा लिया जा रहा है। जरूरी हुआ तो लाइनों को शिफ्ट करने किया जाएगा।