फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी की मौत

Fri, 11 Nov 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग के डीसीआरबी में तैनात एक पुलिस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


बीती बृहस्पतिवार रात्रि करीब 9 बजे कांस्टेबल मनीष पांथरी (35) पुत्र सतीश पांथरी निवासी कोटद्वार, अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांथरी, 2001 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था और 2011 से रुद्रप्रयाग जनपद में कार्यरत था।

वह लंबे समय से जिला मुख्यालय स्थिति डीसीआरबी (जिला अपराध संग्रह शाखा) में सर्विलांस में तैनात था। पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर प्रसाद बडोला ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी शुक्रवार सुबह यहां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


 सीओ बडोला ने मृतक के पिता के हवाले से बताया वह केदारनाथ आपदा के बाद से मानसिक तनाव में रहता था। छुट्टी पर घर जाने पर ही वह, अक्सर आपदा के समय की बातें किया करता था। मृतक की एक तीन वर्ष की बेटी है और पत्नी पुन: चार माह की गर्भवती हैं। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी पत्नी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें