फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

Sun, 25 Jan 2026 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनमानस को सुरक्षित सफर के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीमों ने मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और टैक्सी स्टैंड पर जाकर दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस कर्मियों की ओर से वाहन स्वामियों और चालकों को पोस्टर और पंपलेट्स वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य शून्य दुर्घटना के संकल्प को सिद्ध करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें और सड़क पर चलते समय अनुशासित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें