फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रैंतौली के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 25 Jan 2026 03:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात की है। सामान से लदा एक ट्रक ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था और रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरा अधिक होने और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक से चालक सागर निवासी नेपाल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक में सिर्फ चालक ही सवार था। कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें