फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक मौसम सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो दिन की बारिश के बाद मौसम में सुधार होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से दोपहर तक सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। उधर, केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तड़केसे आसमान में घने बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ मौसम बदलता रहा। इस दौरान सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे से आसमान पूरी तरह से साफ हो गया और चटक धूप खिल उठी। उधर, केदारनाथ धाम में सुबह से मौसम सुहावना रहा। इस दौरान आसमान में हल्के बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही, जिससे ठंड से भी राहत मिली। मौसम के सुधार होने पर कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए गए। इस दौरान वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी और डीडीएम द्वारा कार्यस्थलों पर जरूरी कार्य किए गए। डीडीएमएम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि मौसम में सुधार होने से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें