फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस नगर के माधव, यासीन और सूजल प्रीक्वार्टर राउंड में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 19वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 और 19 वर्ग के बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन 200 खिलाड़ियों ने मेन ड्रॉ मैच खेले। जिसमें अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी मेन ड्रॉ राउंड के बाद प्री क्वार्टर राउंड में पहुंचे। अंडर 17 और अंडर 19 बालक वर्ग में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैचों का मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुुुुभारंभ किया। बैडमिंटन हॉल में सुबह आठ बजे से देर शाम तक मेन ड्रॉ मैच खेेले गए। इसमें अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने मेन ड्रॉ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-17 के बालक वर्ग में अल्मोड़ा के चयनित जोशी, शिवम मेहता, तुषार, देहरादून के शशांक, तुषार पाल, आर्यन चौहान, अनय मलिक, ऊधम सिंह नगर के माधव, सूजल, यासीन आदि ने प्री क्वार्टर राउंड में जगह बनाई। वहीं अंडर-19 पुरुष वर्ग में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, शिवम मेहता, दून के अनुज बर्थवाल समेत कई खिलाड़ी प्री क्वार्टर राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर अर्जुन अवार्डी पैराबैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के महासचिव पुष्कर राज जैन, जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विष्णु सक्सेना, आयोजक समिति के महासचिव अमित अग्रवाल, लोकेश राठौर, विजय आहूजा, निर्मला पंत, अरुण, शरद जोशी, रघुनाथ विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें