रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचौली में हुए भूस्खलन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन भूगर्भीय सर्वेक्षण कराएगा। बृहस्पतिवार 3 बजकर 30 मिनट पर लिनचौली में भूस्खलन होने से 14 लोग घायल हो गए। इस हादसे में दो व्यक्तियों व एक खच्चर की भी मौत हो गई। इसके लिए प्रशासन द्वारा छोटी निलचौली में ड्रोन सर्वे करवाया गया, जिससे कारणों का पता चल सके। इसके अलावा डीडीएमए के अभियंताओं के पास वाकी टॉकी दिए गए है, जिन्हें पहाड़ी के दूसरे छोर पर तैनात किया गया है। यह सभी इंजीनियर पहाड़ की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा घटना की बारीकि से पता करने के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण करवाया जा जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम भी जल्द पहुंच जाएंगी। पहाड़ी से हुए भूस्खलन की हुई घटना का हर तरह से पता चल सकेगा।