फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटवारी व धारकोट में चलाया गया वृहद पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के पुनाड़ में पौधरोपण जागरूकता रैली निकालते सरस्वती शिशु मंदिर पुनाड़ ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
हरेला पर्व के अवसर पर अगस्त्यमुनि ब्लाक के भटवाड़ी व निरवाली-धारकोट में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लोगों व स्कूली बच्चों को हरेला पर्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 3 हजार पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

भटवाड़ी, निरवाली-धारकोट में आयोजित पौधरोपण में पुलिस, वन विभाग, सेना व आईटीबीपी, विभिन्न विभागीय अधिकारियों, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर शिरकत की। पौधरोपण में पांच हेक्टेअर में करीब 1800 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण को बढ़ते प्रदूषण के खतरे से जहां भारी संकट पैदा हो गया है, वहीं जंगल भी समाप्त हो रहे है। इसका सबसे बड़ा खामियाजा जंगली जानवरों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि यदि हम पौधरोपण करते है, तो इससे पर्यावरण को फायदा होगा। साथ ही जल संकट से निजात मिलेगी। प्रभागीय वनाधिकारी मयंक शेखर झा ने कहा कि वन विभाग इन महीनों में व्यापक तौर पर पौधरोपण करता है। इसलिए लोग भी विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पर्यावरण प्रेमी सतेंद्र सिंह भंडारी ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण कर आंदोलन का रुप देने की बात कही। पौधरापण कार्यक्रम में अमरूद, हरड़, बहेडा, आंवला, कचनार, बांस, तेज पात व आम के तीन हजार पौधों को रोपा गया। इस मौके पर एसपी अजय सिंह, 10 जैक्लाइन के कर्नल विवेक, प्रभारी सीडीओ एमएस नेगी, एसडीएम बृजेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भुवनेश्वरी चौधरी, रमेश पहाड़ी, समीर रतूड़ी, देवी प्रसाद थपलियाल, ओपी भट्ट समेत आईटीबीपी, सेना, जीआईसी कोठगी के छात्र-छात्राएं व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें