फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश की खोजबीन को मंदाकिनी, अलकनंदा नदी में किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील के समीप पांच दिन पूर्व हुए वाहन दुर्घटना में लापता चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के साथ रेस्क्यू दल मंदाकिनी व अलकनंदा नदी किनारे खोजबीन में जुटा है।
विज्ञापन

रविवार को जल पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और रेगुलर पुलिस के गोताखोरों ने घटनास्थल से लेकर सिरोहबगड़ तक संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन वाहन और चालक राकेश सिंह का सुराग नहीं लग पाया। अगस्त्यमुनि के थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल ने बताया कि जिस स्थान पर वाहन गिरा था, वहां से सौ मीटर के दायरे में प्राथमिकता से खोजबीन की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से संगम तक भी जल पुलिस के जवानों द्वारा संभावित जगहों पर पानी में डुबकी लगाकर युवक की तलाश की गई है, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें