राज्य स्तरीय आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के मुक्केबाज छाए रहे।
यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर वर्ग ए के 44-46 भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसटीसी के सूरज सिंह ने दून के विवेक को, 48-50 भार वर्ग में ऊधम सिंह नगर के हरीश ने नैनीताल के गौरव को, 57-60 भार वर्ग में एसटीसी के दीनू थापा ने कोटद्वार के सिद्धार्थ को, 63-66 भार वर्ग में जीआरसीसी के सतेंद्र सिंह ने नैनीताल के वरुण को, 66-70 भार वर्ग में पौड़ी के शिवम ने पिथौरागढ़ के सूरज को तथा 40-42 भार वर्ग में उतरकाशी के कृष्णानंद ने बागेश्वर के पंकज को पराजित किया।
सब जूनियर वर्ग बी के 42-44 भार वर्ग में हरिद्वार के प्रीत जोशी ने पिथौरागढ़ के चंद्रप्रकाश को, 44-46 भार वर्ग में दून के हिमांशु थापा ने पिथौरागढ़ के चंचल राणा को, 46-48 भार वर्ग में एमपीएस के दीपक दानू ने एमपीएस के ही सौरभ को, 54-57 भार वर्ग में एसटीसी के पंकज ने रुद्रप्रयाग के सचिन को हराया।
सब जूनियर वर्ग सी के 32-34 भार वर्ग में चंपावत के अनुराग ने चंपावत के ही तुषार को पराजित किया।
36-38 भार वर्ग में ऊधम सिंह नगर के सिद्धार्थ ने दून के आवेश अहमद को, 40-42 भार वर्ग में पिथौरागढ़ के रोहित ने दून के अतुल को, 42-44 भार वर्ग में पिथौरागढ़ के रोहित कसन्याल ने एमपीएस के साहिल को हराया।
प्रतियोगिता में निर्माण मुखर्जी, गोपाल सिंह, जनार्द्धन वल्दिया ने सुपरवाइजर, जोगेंद्र बोरा, जोगेंद्र सौन, राजेंद्र जेठी, सुरेंद्र सिंह, सुभाष जोशी, अर्जुन सिंह, सतीश पुनेड़ा, दिलीप पौरी, खीमानंद बेलवाल, पूरण पांडेय, मनोज सिंह, नवीन चौहान, मुकेश ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जेजेएस मेहता, नरेंद्र रौथाण, आलम सिंह नेगी, कमलेश जमलोकी आदि उपस्थित थे। जारी