फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति के लिए तीर्थपुरोहितों ने केदारनाथ में किया अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकेदार 360 के सहयोग से केदारनाथ मंदिर परिसर में क्षेत्र, राज्य व देश की सुख-समृद्धि के साथ कोरोना से मुक्ति के लिए तीर्थपुरोहित आचार्यगणों ने रुद्राष्टाध्यायी पाठ कर यज्ञ में आहुतियां डाली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहित आचार्यगणों ने वेद-मंत्रोच्चार के साथ भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रुद्राष्टाध्यायी पाठ का परायण शुरू किया। इस मौके पर आचार्य नवीन शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, अनित शुक्ला और रमाकांत मौजूद थे। इधर, श्रीकेदार 360 ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेई ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा स्थगित की गई है, इसलिए यात्रा शुरू होने तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में अनुष्ठान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें