फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े से गिरकर घायल हुआ यात्री

Mon, 15 May 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल मार्ग पर घोड़े से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ व पुलिस की ओर से घायल को गौरीकुंड लाया गया, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग व पुन: हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को पैदल मार्ग से घोड़े पर सवार होकर केदारनाथ जा रहे आंध्र प्रदेश के हैदराबाद निवासी रामा कृष्णन (28) पुत्र सत्या नंथन आंध्र प्रदेश (हैदराबाद) भैरव गदेरा के पास घोड़े से नीचे गिर गया।
यात्री को पैर व पीठ पर चोट आई हैं। थाना प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि पेशे से सिविल इंजीनियर यात्री को प्रात: 11 बजे उपचार के लिए भेज दिया गया था। बता दें कि कपाट खुलने के दिन भी दो यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें