जिला भेषज संघ की वार्षिक बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री के सलाहकार व पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को गति देने से ही स्वरोजगार के अवसर मुहैया हो सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता के आधार पर छोटे-छोटे कुटीर उद्योग खोलकर बाजार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। कहा कि इस व्यवस्था से पलायन पर भी अकुंश लगेगा।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने कहा कि गुजरात राज्य में सहकारिता आंदोलन से ही समग्र विकास हुआ है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड को भी सहकारिता आंदोलन से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करने में जुटी है। कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
बैठक में संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ीसैंण में सहकारी ऑफसेट प्रिटिंग प्रेस लगाने के लिए 15 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। प्रेस स्थापित करने के लिए भवन का निर्माण पूरा हो चुका है।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अंकुर रौथाण, जखोली की ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, देवेश्वरी नेगी, निदेशक सुनील नौटियाल, हयात सिंह राणा, एसपी सकलानी, गजपाल सिंह रावत, कपूर सिंह रावत, रुद्रप्रयाग व्यापार संघ अध्यक्ष अंकुर खन्ना व अगस्त्यमुनि व्यापार संघ अध्यक्ष हरिहर रावत आदि मौजूद थे।