फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी, प्रदर्शन

विज्ञापन
शांतिपुरी में सड़क में खड़े होकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदहाल शांतिपुरी-किच्छा सड़क की मरम्मत का कार्य धीमी गति से करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क निर्माण में तेजी नहीं लाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए और कुछ कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि जो डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। कहा कि सड़कों में हुए गड्ढों में कई बार हादसे होने के साथ ही लोग भी जान गंवा चुके हैं लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता को गड्ढामुक्त सड़कें देने में नाकाम रहे हैं। वहां पूर्व दर्जा मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, अरुण तनेजा, दर्शन कोली, बंटी पपनेजा, विनोद कोरंगा, प्रेम आर्य, संजय पटवाल, संजीव कुमार सिंह, गुड्डू तिवारी, फिरदौस सलमानी, हाजी जाकिर अंसारी, सुरेश पपनेजा, विशन कोरंगा, कन्हैया लाल, रवि कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें