फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलसा-कुरैया मार्ग की दुर्दशा पर भड़के ग्रामीण, धरना दिया

विज्ञापन
लालपुर में मलसा कुरैया मार्ग निर्माण के लिए धरने पर बैठे लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
बदहाल मलसा कुरैया मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्थानीय विधायक के खिलाफ रोष जताया। लोनिवि अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तुलसी धाम गेट के पास धरना दिया। उन्होंने कहा कि मलसा-कुरैया मार्ग की हालत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर दर्जनों गांव स्थित हैं। फरवरी में भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। लोनिवि के अधिकारियों ने मार्च तक सड़क की मरम्मत करने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग केवल मिट्टी डालकर लोगों को गुमराह कर रहा है। आरोप लगाया कि विधायक ने सड़क की मरम्मत का बोर्ड लगवा दिया लेकिन कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों और विधायक के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज दास के 15 सितंबर तक सड़क का कार्य शुरू करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। वहां दुर्गेश गुप्ता, अली अहमद, जसवीर सिंह, साहिल, रिप दमन प्रताप सिंह, अमीर अहमद, सोनू, सूरज, राजेश कुमार, शिवम, राजीव कुमार, अरविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें