फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के सर्वे की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर विकास भवन में मुख्य कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कांग्रेसियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मटर और गेहूं की फसल का नुकसान होने के बाद भी किसान बीमा योजना से मुआवजा नहीं मिलने पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने और मुआवजा देने का निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन में ज्ञापन सौंपकर जिला कांग्रेस महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि किसान बीमा योजना में बीमा कंपनियों की ओर से किसानों से ऑनलाइन बीमा प्रीमियम की किस्त तो वसूल कर ली जाती है। लेकिन फसल का नुकसान होने पर मुआवजा देने में कोताही बरती जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने मांग की कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे।
बीमा प्रतिफल और मुआवजा, दोनों बिल्कुल अलग विषय हैं। किसानों को मुआवजा उनकी फसल के हुए नुकसान के आधार पर और न्यूनतम समर्थन मूल्य को बेस मानकर दिया जाए। वहां युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, राजेश तनेजा, इंद्रजीत सिंह, मानस बैरागी, सौरभ शर्मा, जेपी गौतम आदि थे।
विज्ञापन

गदरपुर में ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान
रुद्रपुर। गदरपुर में बृहस्पतिवार को ओलावृष्टि होने पर गेहूं, सरसों आदि फसलों को भारी नुकसान होने पर गदरपुर सभासद मनोज गुंबर ने मुख्य कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि फसलों के नुकसान के चलते आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने अधिक से अधिक मुआवजा देने और बैंक की ओर से फसल बीमा दिलवाने की मांग की। वहां किशन अनेजा, संजीव झाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें