फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भारी वाहनों के हॉर्न की तेज आवाज से लोग परेशान

Fri, 15 May 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के चरम पर होने के कारण जिला मुख्यालय में यातायात का दबाव बढ़ गया है। गुलाबराय मैदान से बाजार क्षेत्र तक यात्री वाहनों के हाई प्रेशर हॉर्न स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन

यूकेडी नेता अजीत सिंह, कांग्रेस नेता सूरज नेगी और हिमांशु कंडारी ने बताया कि दिन-रात बजने वाले तेज हॉर्न से बच्चों की पढ़ाई और नवजात शिशुओं को दिक्कतें हो रही हैं।बाजार क्षेत्र में घनी आबादी और अस्पताल होने के कारण मरीजों को भी तेज शोर का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। वहीं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कहा कि यातायात नियमों के तहत नियमित चेकिंग जारी है। उन्होंने प्रेशर हॉर्न के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें