फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: क्वीली कुरझंण स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान

Fri, 15 May 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्वीली कुरझंण में तेजलाल कोहली मेमोरियल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 की गृह और बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा एक से कक्षा 10 तक विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग, मेडल व अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक महिपाल कोहली ने बैग व मोमेंटो के साथ नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शिशुपाल पवार ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत जिला उद्यान अधिकारी मोहन प्रसाद पुरोहित ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान होने से अन्य छात्रों को प्ररेणा मिलती है। इस अवसर पर महादेव प्रसाद पुरोहित, उम्मेद लाल, दलीप भीलांगवाल, जसपाल कोहली, संगीता कोहली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें