फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से मटर, लाही और गेहूं की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में लगातार दो दिन से जारी बारिश से रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में बारिश का पानी खेतों में जमा होने से मटर, लाही, गेहूं की फसलें खराब हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर विकासखंड के भूरारानी, बिंदुखेड़ा, अर्जुनपुर, दानपुर, मलसी, मलसा, बिगवाड़ा, फुलुसुगी, गंगापुर, शिमला पिस्तौर, छतरपुर, धरमपुर, मटकोटा में बारिश से मटर और लाही की फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। कुछ खेतों में मटर व लाही की खेती पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह ने कहा कि यदि बारिश नहीं रुकी तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों को इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की जाएगी। बगवाड़ा निवासी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि समतल खेतों से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से गेेहूं की फसल खराब हो रही है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि यह बारिश गेहूं, जौ की फसल व आम के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन आलू, सरसों, मटर, टमाटर के लिए नुकसानदायक है। सब्जियों में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है।
डॉ. सिंह ने कहा कि जिले में 50 एमएम बारिश हुई। शनिवार को 18 एमएम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है। इसके बाद शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड रहेगी। रविवार को न्यनूतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मुख्य उद्यान अधिकारी हरीश तिवारी ने कहा कि जसपुर, काशीपुर, सितारगंज व रुद्रपुर में कई गांवों में मटर की खेती को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसानों ने अभी नुकसान की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में बारिश से गेहूं और लाही की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। इसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। - डॉ. अभय सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी
रुद्रपुर बाजार में विशालकाय पेड़ गिरा
रुद्रपुर। रुद्रपुर मुख्य बाजार में आंबेडकर पार्क के पास शुक्रवार को बारिश के चलते पेड़ गिर गया। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई और मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण बाटा चौक के सामने से मुख्य बाजार के लिए रास्ता बाधित हो गया।
बेमौसमी बारिश से रुद्रपुर बाजार में कीचड़ ही कीचड़
रुद्रपुर। बेमौसम बारिश से शुक्रवार को रुद्रपुर बाजार में सड़कें कीचड़ से सराबोर रहीं। रुद्रपुर के मुख्य बाजार समेत वीर हकीकत मार्ग, सिब्बल सिनेमा मार्ग, पुरानी इलाहाबाद गली आदि जगहों पर नगर निगम की ओर से नाली निर्माण करवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार अपराह्न तक जारी रहने के कारण नालियों से निकाली गई मिट्टी के ढेर सड़कों पर बिखर गए, जिससे सड़कें कीचड़ से लबालब हो गईं। सिब्बल सिनेमा मार्ग पर कई पैदल और बाइक सवार कीचड़ पर रपट गए। कुछ स्थानों पर नालियों का पानी बेसमेंट में घुस गया, जिसे इंजन से निकाला गया।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कीचड़ की समस्या की शिकायतें उनके पास सुबह से आ रही हैं। इस पर ठेकेदार को नालियों के किनारे पड़ी मिट्टी को हटाने को कहा गया है। ब्यूरो
बारिश ने उड़ाई बिजली, परेशान उपभोक्ता
खटीमा। ऊर्जा निगम के एई पवन उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे पहेनिया फीडर की लाइन में सुबह फाल्ट आया। इससे पहेनिया, सैजना, बिरिया मझोला, भूड़ा किशनी, कुमराह, महोनिया आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हुई। दोपहर मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी, जबकि टनकपुर रोड पर रोडवेज के आसपास के क्षेत्र में भी फाल्ट से बिजली बाधित रही।
चनकपुर विद्यालय में जलभराव, बच्चे परेशान
बाजपुर। बारिश और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित रहा। गांव चनकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव से बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कच्चे मार्गों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को शाम चार बजे तक बूंदाबांदी से दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। इधर कनिष्ठ उपप्रमुख तेजेंद्र सिंह ने बताया कि बीडीसी की बैठक में चनकपुर स्कूल परिसर में मिट्टी भरान करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें