फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कुंडा-दानकोट में पॉलिटेक्निक भवन निर्माण की राह हुई आसान

Thu, 20 Aug 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक भवन के लिए 0.99 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण को मंजूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चोपता। तल्ला नागपुर के ग्राम पंचायत कुंडा-दानकोट में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के नए भवन निर्माण की राह साफ हो गई है। शासन ने संस्थान के भवन निर्माण के लिए संशोधित 0.99 हेक्टेयर वन भूमि को गैर-वानिकी कार्यों के लिए हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे दी है। तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में भवन निर्माण के लिए दो हेक्टेयर वन भूमि का प्रस्ताव था जिसे संशोधित कर 0.99 हेक्टेयर किया गया है। भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के बाद संस्थान के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण का रास्ता खुल गया है। भवन बनने से क्षेत्र के तकनीकी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट और जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि विधायक के प्रयासों से भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई आगे बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें