अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के मैदान में शुक्रवार को पहली बार पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जनपद में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
छात्र संघ महासचिव एवं आयोजक लोकेश बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता दो भार वर्गों में होगी। इसमें 55 से 65 किलोग्राम और 65 से 75 किलोग्राम भार वर्ग के प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। ओपन वर्ग में सभी इच्छुक प्रतिभागियों को मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये रखा गया है। विजेता को एक हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। संवाद