फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: किसानों को बताईं कृषि निर्यात की संभावनाएं

Thu, 19 Nov 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से लस्तर हिलाईं फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड जखोली ने त्योंखर एवं महरगांव में बैठक आयोजित की। बैठक में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के व्यवसाय विकास प्रबंधक विशाल सैनी ने किसानों को प्राधिकरण के कार्यों एवं कृषि निर्यात में इसकी भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं, जैविक खेती, जैविक प्रमाणीकरण तथा किसानों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और जैविक प्रमाणीकरण के महत्व की जानकारी देते हुए किसानों को निर्यात बाजार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बसंती देवी, सरोजनी देवी, ममता देवी, इंदु देवी, कमला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें