फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पालिका क्षेत्र में बनाए जाएंगे पार्क

Sat, 04 Oct 2025 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पालिका प्रशासन क्षेत्र में पार्कों का निर्माण कराएगा। इन पार्काें में बच्चों के खिलोनों के साथ ही दिव्यांगों के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं होंगी। वहीं ओपन जिम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने क्षेत्र में सुविधाओं के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी है। जाम की समस्या से निजात के लिए पिकेट पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के लिए सुबह-शाम घूमने के लिए पालिका पार्क का निर्माण करने जा रही है। पालिका प्रशासन का कहना है कि सैनिक कल्याण कार्यालय के समीप व रैंतोली में पार्क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन पार्काें में कैफे व ओपन जिम की भी व्यवस्था होगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत का कहना है कि दो पार्कों के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। पार्काें में बच्चों के खलने के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। दिव्यांगों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्याप्त स्थान होने पर ओपन जिम की सुविधा भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें