रुद्रप्रयाग। ब्लॉक स्तर से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग की गई। इस संबंध में ज्येष्ठ प्रमुख शांति प्रसाद चमोला ने डीएम प्रतीक जैन को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि टोल फ्री नंबर जारी होने से ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने के लिए विकासखंड मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बताया कि ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में पार्किंग की समस्या है। मुख्यालय के पुराने भवन को ध्वस्त कर यहां पर बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा सकता है। भवन के भूतल में पार्किंग बनाई जाए जिससे पार्किंग की समस्या से निजात मिल सके। चमोला ने बताया कि डीएम ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है। संवाद