फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बेलणी और नया बस अड्डे में बनाई जाएगी पार्किंग

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में बेलणी पुल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते हुए डीएम। साथ में अन्य अ​धिकारी। सूच
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को दिए विकासपरक योजनाओं का रोडमैप बनाने के निर्देश
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जिला मुख्यालय में आए दिन लग रहे जाम से निजात पाने के लिए नया बस अड्डा एवं बेलणी क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ग्रामीण विकास विभाग और सिंचाई विभाग को यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अलकनंदा नदी पर बोटिंग के लिए स्थान चिह्नित कर मौके का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय सहित नगर के अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विकासपरक योजनाओं का रोड मैप तैयार करने को कहा। डीएम ने पुराना विकास भवन में संचालित विभागों का भी जायजा लिया। जाम से निजात पाने के लिए बेलणी व नया बस अड्डा क्षेत्र में पार्किंग निर्माण, गुलाबराय स्थित जिम कार्बेट मेमोरियल में म्यूजियम व कॉफी हाउस का संचालन करने और जिले में बोटिंग को बढ़ावा देने के लिए अलकनंदा नदी किनारे खांकरा व पपडासू का निरीक्षण किया। इस मौके पर ईई इंद्रजीत बोस, ईई मीनल गुलाटी, ईई खुशवंत सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, एई संजीव कुमार सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें