फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक उद्यान अधिकारी पर लगाई 35 हजार की चपत

Mon, 29 Jun 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड में तैनात ब्लाक उद्यान अधिकारी फर्जी कॉल के जरिये 35 हजार रुपये का ठगी का शिकार हुए हैं। एसबीआई बैंक शाखा मयाली के मैनेजर के मदद से उनका एटीएम कार्ड को ब्लाक कर उन्हें और अधिक होने वाले आर्थिक संकट से बचा लिया गया है।
विज्ञापन


इस अधिकारी का कहना है कि रविवार दोपहर को मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें नोएडा एसबीआई से एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी मांगने की बात कही गई। कहा गया कि आपका (पीड़ित) एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है। ऐसे में आप अब अपने कार्ड से धन की निकासी नहीं कर पाएंगे।

ऐसे में आप अपने कार्ड के पीछे लिखे नंबर को बताएं, जिससे कॉर्ड के ब्लाक को समाप्त कर दिया जाए। बताया कि नंबर बताने के करीब 15 मिनट पर मोबाइल पर लगातार दो मैसेज आए, जिसमें उनके बैंक खाते से क्रमश: 20 हजार और 15 हजार रुपये एटीएम से निकाले जाने की सूचना थी।
विज्ञापन


 वे तत्काल मयाली स्थिति एसबीआई शाखा पहुंचे। रविवार होने के कारण बैंक बंद था। निकट ही शाखा प्रबंधक के निवास पर पहुंचने पर उन्हें पूरी व्यथा सुनाई। शाखा प्रबंधक ने तत्काल पीड़ित का एटीएम कार्ड ब्लाक कराया गया, जिससे खाते से और धनराशि नहीं निकाली जा सके। बताया जा रहा है कि पीड़ित सरकारी अधिकारी का बेटा भी वर्ष 2012 में इसी तरह से ठगी के चलते ढाई लाख रुपये गंवा बैठा था।

इधर पीड़ित द्वारा मयाली पुलिस चौकी को भी मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है। चौकी प्रभारी सुबोध ममगाईं ने बताया कि लिखित में सूचना मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें