फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध विहार पार्क में ताला, आवास विकास के पार्क में सूख रहे कपड़े

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम के रविंद्रनाथ टैगोर पार्क में फैली गंदगी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए पार्कों पर नगर निगम का नियंत्रण नहीं रह गया है जिससे पार्कों का दुरुपयोग हो रहा है। कुछ पार्कों का इस्तेेमाल लोग अपने दैनिक निजी कार्यों के लिए कर रहे हैं। वहीं कुछ पार्कों में गंदगी का अंबार है तो कहीं ताले लटके हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम के पास कागजों में 56 पार्कों की सूची है लेकिन पार्कों की वास्तविक स्थिति से अधिकारी अनभिज्ञ हैं। शहर के कई पार्क शाम होते ही नशेड़ियों के अड्डे बन रहे हैं। दरियानगर कॉलोनी में वर्ष 2015 से नगर निगम का पार्क अधूरा पड़ा है। दरिया नगर को जाने वाले मार्ग पर स्थित रवींद्र नाथ टैगोर पार्क में सफाई तक नहीं होती है।
पार्कों की दुर्दशा पर दरियानगर के लोगों में नगर निगम के खिलाफ रोष है। रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी आवास विकास में एक पार्क का उपयोग कुछ लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए कर रहे हैं। पार्क में बच्चों को खेलने के स्थान पर दिनभर कपड़े सूखते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी स्थित बुद्ध विहार पार्क में अक्सर ताला लटका नजर आता है। कालोनी के बच्चों को पार्क में खेलना तो दूर आसपास के लोग टहल नहीं पाते हैं। आदर्श कालोनी के कुछ लोगों का कहना है कि पार्क सार्वजनिक संपत्ति होता है। ऐसे में पार्क में ताला नहीं लगाया जाना चाहिए।

रुद्रपुर आवास विकास के पार्क में सूखते कपड़े।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें