फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए सीएम से मिले मेयर

विज्ञापन
देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपते मेयर रामपाल सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर में नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए मेयर रामपाल सिंह देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। मेयर रामपाल और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने मुख्यमंत्री रावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि रुद्रपुर में हजारों परिवार करीब 50 वर्षों से नजूल भूमि पर निवास कर रहे हैं। दशकों बाद भी नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।
मेयर ने कहा पूर्व की सरकारों की ओर से बनाई गई नजूल नीति के अनुरूप कई परिवार सरकार को राजस्व देकर अपनी भूमि को फ्रीहोल्ड भी करवा चुके हैं लेकिन हाईकोर्ट के सरकार की नजूल नीति को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सरकार से शीघ्र नजूल नीति बनाने की मांग की गई है। मेयर ने मुख्यमंत्री से जनहित के इस समस्या को गंभीरता लेते हुए ठोस कार्यवाही की मांग की। मुख्यमंत्री रावत ने शीघ्र ही कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें