भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल की संस्तुति पर सेवा ही संगठन अभियान-दो के अंतर्गत कोविड प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अभियान के तहत अस्पताल से गांवों तक जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।
जिलाध्यक्ष उनियाल ने बताया कि चंद्र मोहन उखीयाल को ऊखीमठ, भगत कोटवाल को गुप्तकाशी, मातबर सिंह बिष्ट को अगस्त्यमुनि ग्रामीण व उमेश कांडपाल को अगस्त्यमुनि नगर, संपूर्णानंद सेमवाल को जखोली, अमित रावत को तिलवाड़ी-सुमाड़ी, दीपक रावत को सिद्धसौड़, कुलदीप काला को रुद्रप्रयाग नगर व सुरेंद्र बिष्ट को रुद्रप्रयाग ग्रामीण, रवींद्र बुटोला को तल्लानागपुर और विक्रम पैलड़ा को चोपता-सतेराखाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बताया कि मंडल प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं की ओर से कोरोनाकाल में बूथ स्तर पर जरूरतमंदों की मदद की जाएगी। इधर, कोविड प्रभारी व पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि अभियान के तहत कोविड संक्रमितों को दवा पहुंचाने के साथ ही गंभीर मरीजों को अस्पताल मुहैया कराने, कंटेनमेंट जोन व अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राशन सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई की जाएगी। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा, जिससे जनसमस्याओं का समाधान हो सके।