फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर जनवाणी को तीसरी बार मिला राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डा. शिवेंद्र कुमार को पुरस्कार देते सूचना एवं प्रसारण मंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो पंतनगर जनवाणी को तीसरी बार राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अंबेडकर केंद्र दिल्ली में आयोजित सातवें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन में प्रदान किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनवाणी की स्थापना से ही केंद्र के संयुक्त निदेशक संचार डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप विभागाध्यक्ष कृषि संचार ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2014 और 2015 में भी यह सम्मान जनवाणी को मिल चुका है। डॉ. कश्यप ने बताया कि पंतनगर जनवाणी कृषि, पशुपालन, पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण जैसे अनेक कार्यक्रम रोजाना 12 घंटे प्रसारित करता है, जो देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में अनूठा है। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने पुरस्कार के लिए पंतनगर जनवाणी की टीम को बधाई दी है। अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे. कुमार ने जनवाणी को विवि की धरोहर बताया। निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल ने भी पंतनगर जनवाणी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें