फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पांडवों ने मंदाकिनी व मधु गंगा के संगम पर किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनगर पंचायत के चुन्नी गांव में आयोजित पांडव नृत्य के 18वें दिन पांडवों ने मंदाकिनी व मधु गंगा के संगम पर स्नान किया। इस मौके पर बेडूला के ग्रामीणों ने पांडवों का पुष्प-अक्षत के साथ स्वागत किया।
I
I
I
Iचुन्नी गांव में 35 वर्षो बाद हो रहे पांडव नृत्य को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है। इस अनुष्ठान में ग्रामीण, प्रवासी और ध्याणियां शामिल हो रही हैं। शनिवार को चुन्नी गांव से पांडव निवासणी संगम पहुंचे और धार्मिक परंपरा के साथ स्नान किया। साथ ही अन्य परंपराओं का निर्वहन भी किया। यहां पर ग्राम पंचायत बेडूला के पूर्व ग्राम प्रधान नरोत्तम राणा के नेतृत्व में ग्रामीणो ने पांडवों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष बचन सिंह रावत ने बताया कि विगत 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन अनुष्ठान का समापन होगा। कार्यकारी अध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि पंच देव पांडवों ने सेमी गांव सहित अन्य तोक का भ्रमण करते हुए भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर सचिव प्रेम सिंह, संदीप बेंजवाल आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धनपुर पट्टी के पाबौ गांव में पांडव नृत्य का समापन हो गया है।I

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें