फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडव लीला में उमड़ रही भीड़

Fri, 18 Dec 2015 05:44 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत भटवाड़ी सुनार में पांडव चौक में पांडव लीला का मंचन हो रहा है। 22 नवंबर से शुरू हुए इस आयोजन में प्रवासी ग्रामीण परिवार सहित शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर को पांडव नृत्य में महाभारत युद्ध से जुड़ी लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीण अपने आराध्य को भुने हुए चावल, फल और फूल भेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन



पांडव लीला समिति के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह पंवार ने बताया कि 25 दिसंबर को चक्रव्यूह, 27 दिसंबर को कमलव्यूह, 29 दिसंबर को मोरू की डाली और 30 दिसंबर को हाथी दुर्योधन वध के साथ 41 दिवसीय इस अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। इधर, ग्राम पंचायत घोलतीर के मवाणा गांव में पांडव लीला को देखने भारी भीड़ उमड़ रही है।  7 दिसंबर से शुरू पांडव लीला का समापन 23 दिसंबर को विधि-विधान के साथ होगा। इधर, नगर से लगे ग्राम पुनाड़ में भी पांडव लीला को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें