फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : पौने सात लाख वोटर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिराज रुमाल
विज्ञापन

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में इस वर्ष छह लाख, 69 हजार, 894 मतदाता जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी व ग्राम प्रधानों के भाग्य विधाता बनेंगे। परिसीमन के कारण वर्ष 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या 37 हजार, 94 कम है। मतदाताओं की संख्या के अंतिम प्रकाशन के समय तक महिला मतदाताओं की संख्या तीन लाख, 25 हजार, 591 व पुरुष मतदाताओं की संख्या तीन लाख, 44 हजार, 303 है।
त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। इस वर्ष यूएस नगर जिले में परिसीमन के बाद जिला पंचायत की सीटें 42 से घटकर 35, क्षेत्र पंचायत सीटें 280 से घटकर 273 और ग्राम पंचायतें सीटें 391 से घटकर 376 रह गई हैं। पिछले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जिले में मतदाताओं की संख्या सात लाख, छह हजार, 988 थी, जो इस बार घटकर छह लाख, 69 हजार, 894 पहुंच गई है। इसी तरह पिछले चुनाव में 602 मतदान केंद्र और 1390 मतदान स्थल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बार मतदान केंद्रों की संख्या 577 और मतदान स्थलों की संख्या 1289 रह गई है। बता दें कि जिले में सबसे अधिक एक लाख, 28 हजार, 179 मतदाता खटीमा विकासखंड में है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी पल्लवी बिष्ट ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। परिसीमन के कारण इस बार मतदाताओं की संख्या घटी है। कहा कि 17 अगस्त तक चुुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
जिले के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मतदाताओं की सूची
--------
विकासखंड - स्त्री- पुरुष- कुल मतदाता
---------------------------------
खटीमा - 63,661-- 64,518 --1,28,179
सितारगंज -60,498--63,855--1,24,353
रुद्रपुर - 38,641-- 41,130--79,771
गदरपुर -47,419--50,324--97,743
बाजपुर -45,968--49,258--95,226
काशीपुर -29,342--31,335--60,677
जसपुर -40,062--43,883-83,945
---------------------------------
कुल मतदाता- 3,25,591--3,44,303--6,69,894
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें