फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पत्थर की चपेट में आकर डोली संचालक घायल

Thu, 15 Oct 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलिपैड के समीप बृहस्पतिवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने से डोली संचालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायल को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 7:39 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की टीम को मौके पर भेजा गया। पत्थर गिरने से अजय कुमार (29) निवासी जिला ऊधमपुर, जम्मू घायल हो गया था। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि टीम ने घायल को कंडी के माध्यम से पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें