फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पैक्स सेवा नियमावली का बहिष्कार किया

Thu, 17 Apr 2025 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। साधन समिति सचिव परिषद ने उत्तराखंड पैक्स सेवा नियमावली का बहिष्कार किया। परिषद ने नियमावली में कर्मचारी/समितियों के सुझावों को शामिल करने के बाद ही संशोधित करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर 5 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

साधन समिति सचिव परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हर्षमणि नौटियाल ने कहा कि सरकार ने बहुद्देशीय प्रारंभिक कृषि सहकारी ऋण समिति केंद्रीय सेवा 1976 को संशोधित कर उत्तराखंड बहुद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण समिति कर्मचारी केंद्रीयत सेवा नियमावली 2025 के रूप में परिवर्तित किया है। इस नियमावली के लिए सुझाव मांगे गए थे लेकिन नियमावली में एक भी सुझाव को शामिल नहीं किया गया। कहा कि यह नियमावली कर्मचारियों व समितियों के हित में नहीं है। उन्होंने 18 अप्रैल से प्रदेश में सभी सूचनाओं/बैठकाें/मेलों-कैंपों तथा सरकारी आदेशों का पूर्ण बहिष्कार करने और 1 व 2 मई को निबंधक कार्यालय देहरादून में दो दिवसीय सांकेतिक धरने का निर्णय लिया। साथ ही 5 मई को अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें