फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अन्य ट्रैकों पर भी होगी नर कंकालों की खोज

Tue, 18 Oct 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण-केदारनाथ वैकल्पिक मार्ग पर नर कंकालों के मिलने के बाद शासन ने केदारनाथ से जुड़े अन्य ट्रैकों पर भी सर्च अभियान का निर्णय लिया है। 20 अक्तूबर से दस दिवसीय सर्च अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें पांच टीमें गठित कर पांच ट्रैकों पर नर कंकालों की खोज की जाएगी।
विज्ञापन


रांसी, गौंडार, त्रियुगीनारायण, चौमासी से केदारनाथ वाले पैदल ट्रैक सहित केदारनाथ के मुख्य पैदल मार्ग पर रामबाड़ा के ऊपरी तरफ नर कंकालों की खोज की जाएगी। प्रशासन और पुलिस द्वारा यह अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक दल में पांच-पांच सदस्य होंगे, इनमें स्वास्थ्य विभाग का भी एक कर्मचारी होगा, जो मिलने वाले नर कंकालों का डीएनए सैंपल एकत्रित करेगा।

ये सभी दल 19 अक्तूबर को जिला मुख्यालय से अपने-अपने निर्धारित ट्रैक के लिए रवाना होंगे। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि जिस तरह से त्रियुगीनारायण-केदारनाथ वैकल्पिक मार्ग पर काफी संख्या में नर कंकाल मिले हैं, उसे देखते हुए धाम से जुड़े अन्य ट्रैक पर भी कंकाल मिलने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


विदित हो कि बीते 13 अक्तूबर को माटा के ट्रैकर्स ने त्रियुगीनारायण-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 12 से 14 की संख्या में नर कंकाल मिलने की बात कही थी। इसके बाद त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों के 15 सदस्यीय दल ने ट्रेक पर 50 से अधिक कंकाल मिलने की बात कही। नर कंकालों के मिलने पर शासन द्वारा पुलिस और एसडीआरएफ की दो रेस्क्यू टीमें गठित की गई थी, जिन्होंने दो दिन में 31 नर कंकाल खोजे और उनका दाह संस्कार किया।

दो और नर कंकाल मिले

त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रैक पर नर कंकालों की खोज में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दो और नर कंकाल मिले हैं। ये दोनों कंकाल सोमवार देर शाम को मिले थे, जिनका मंगलवार को विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि ट्रैक के चारों तरफ रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी तक कुल 33 नर कंकाल मिल चुुुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें