फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गौरीकुंड में 100 व सोनप्रयाग में 300 पहुंच रही ओपीडी

Wed, 06 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा। केदारनाथ धाम के विभिन्न यात्रा पड़ावों फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड व त्रियुगीनारायण के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों में प्रतिदिन सैकड़ों ओपीडी हो रही हैं। गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सौ के करीब इमरजेंसी और ओपीडी हो रही हैं। यहां पर पैरामेडिकल के सभी पदों पर कर्मी के साथ एक चिकित्सक की भी तैनाती है।
विज्ञापन

सोनप्रयाग में प्रतिदिन इमरजेंसी और ओपीडी करीब 300 करीब है। सोनप्रयाग में चार चिकित्साधिकारी तैनात है साथ ही एक जनरल विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साथ ही यहां 16 पैरा मेडिकल मेडिकल स्टाफ भी है। फाटा उपकेंद्र स्थायी है। यहां 13 लोगों की पैरामेडिकल टीम भी तैनात है। त्रियुगीनारायण में प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी है। यहां चिकित्सक नहीं हैं और स्टाफ मरीजों की देखभाल कर रहा है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि इस बार यात्रा काल से सभी उप केंद्रों में दवा के साथ ही चिकित्सकों और पैरामेडिकल की टीम को तैनात किया है। सोनप्रयाग में मरीजों के लिए चार बेड की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें