कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वाहन श्रीनगर से तिलवाड़ा लौटते हुए बाईपास पर वन विभाग कार्यालय के निकट तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी के किनारे गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार अगस्त्यमुनि ब्लाक के खजीर गांव निवासी अनूप सिंह (27) पुत्र धाम सिंह की मौके पर मौत हो गई।
तिलवाड़ा निवासी चालक मनवर लाल (35) पुत्र धनपत लाल बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। इधर, मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।