फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
गूलरभोज के मृतक सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नई बस्ती निवासी वेदराम का छोटा बेटा सचिन( 22 ) बाइक से गूलरभोज पेट्रोल पंप जा रहा था। श्री राम मंदिर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक के साथ बाइक 20 मीटर तक सड़क पर रगड़ती चली गई। हादसे में सचिन की मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी कैलाश चंद नगरकोटी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से की गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक अविवाहित था और उसने हेलमेट नहीं पहना था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें