फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चरस के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 21 Jan 2025 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत एक व्यक्ति से 504 ग्राम चरस पकड़ी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को रोका और उसके बैग की चेकिंग की गई। पुलिस को बैग से 504 ग्राम चरस मिली। आरोपी खिलाफ राम, निवासी रुईसाण, डुंगरी, थराली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। इधर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें