अगस्त्यमुनि। ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में प्रसाद योजना के तहत निर्मित पार्किंग छह वर्ष बाद भी नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि पार्किंग बनने से यात्राकाल सहित अन्य समय पर बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर जिला मुख्यालय से लगभग 17 किमी दूरी पर स्थित अगस्त्यमुनि केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव है।
यहां आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए वर्ष 2018-19 में केंद्र सरकार के प्रसाद योजना के तहत पार्किंग का निर्माण किया गया था। इस पार्किंग में 50 से अधिक छोटे वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है मगर निर्माण के छह वर्ष बाद भी कार्यदायी संस्था ने इसे नगर पंचायत के हैंडओवर नहीं किया। लोगों ने शासन, प्रशासन से पार्किंग को नगर पंचायत को हैंडओवर करने की मांग की। संवाद