फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम हटाने की मांग को लेकर पदयात्रा पर निकले ओंकार

विज्ञापन
रुद्रपुर के रामपुर रोड में पदयात्रा करते ओंकार ढिल्लन और नंदलाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ईवीएम को लोकतंत्र के लिए घातक करार देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ओंकार सिंह ढिल्लन ईवीएम हटाओ देश बचाओ की मुहिम के साथ पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। वे देश के विभिन्न राज्यों में छह हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर दिल्ली में समापन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे सामिया लेक सिटी में रहने वाले ओंकार ढिल्लन इंदिरा चौक पहुंचे और स्व. इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस नेता नंदलाल और कुछ कार्यकर्ताओं ने ओंकार के साथ रामपुर बॉर्डर तक यात्रा की। इसके बाद ओंकार बिलासपुर को रवाना हो गए।
ओंकार ने बताया कि वह रामपुर, मुरादाबाद, जयपुर, अहमदाबाद, पूना, मुंबई, बंगलूरू, पुरी, कोलकाता, वाराणसी होते हुए जंतर मंतर दिल्ली पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे। यात्रा पूरी करने में उन्हें छह महीने का वक्त लगेगा। बताया कि यात्रा का मकसद चुनाव से ईवीएम को हटाने के लिए लोगों का समर्थन और जागरूक करना है।
विज्ञापन

बकौल ओंकार ईवीएम ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए ईवीएम को हटाना बेहद जरूरी है। उनकी मांग है कि पूर्व की तरह बैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाएं। ईवीएम की विश्वसनीयता आज कटघरे में है। वह रविवार को बिलासपुर में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार को रामपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें