फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब पहुंची मंदाकिनी, अलकनंदा

विज्ञापन
रविवार को तिलवाड़ा में दिनभर पर ऊफान पर बहती रही मंदाकिनी नदी, निर्माणाधीन पार्किंग के पिलरों तक - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अलकनंदा और मंदाकिनी नदी रविवार शाम छह बजे बाद खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई। दोनों का बहाव तेज होने के साथ जलस्तर पर में वृद्धि हो रही है। साथ ही नगर क्षेत्र में बहने वाला पुनाड़ गदेरा भी विकराल हो गया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर शाम को खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। मंदाकिनी नदी का जलस्तर 626.300 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे से सिर्फ 300 मिमी अधिक है। जबकि अलकनंदा नदी का जलस्तर पर 625.800 मीटर था। जो खतरे के निशान से सिर्फ 200 मिमी कम है। दूसरी तरफ पुनाड़ गदेरा ने भी शाम 4.30 बजे के बाद विकराल रूप ले लिया है। गदेरा का पानी पूरी तरह से मटमैला हो गया है, जो सामान्य बहाव से लगभग पांच से सात मीटर ऊपर बह रहा है। नदियों और पुनाड़ गदेरे के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क रहने को कहा है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें