फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Sat, 20 Jun 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार। उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में राइंका में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर एवं नशा मुक्ति भारत अभियान कार्यक्रम में कई विभागीय अधिकारी ही नहीं पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस दौरान करीब 30 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कौशलपुर जसपाल सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व में पेयजल और कौशलपुर-डालसिंगी मार्ग से संबंधित शिकायतें की गई थीं लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शिविर में मौजूद नहीं थे। ऐसे में लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। ग्रामीणों ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे थे लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी नहीं आए। काश्तकारों ने उपजिलाधिकारी से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिविर में कैलाश भट्ट, विनय भट्ट, भगवती प्रसाद, प्रधान नीता देवी, पूर्व प्रधान देवकी देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें