फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनक्यूएएस की टीम ने जिला अस्पताल, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया

विज्ञापन
रुद्रपुर सीएमओ कार्यालय में मतदान करते चिकित्सक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारत सरकार की एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण के आधार पर टीम जिला अस्पताल को गुणात्मक सुविधा उपलब्ध कराने वाले अस्पतालों में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंची एनक्यूएएस की टीम में शामिल डॉ. अमरीश त्रिपाठी और डॉ. आनंदी बिष्ट ने सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने इमरजेंसी में ओपीडी कर रहे डॉक्टर से जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम के सदस्यों ने पैथोलॉजी लैब, जच्चा-बच्चा वार्ड, रेडियोलॉजी, एक्सरे रूम आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।
टीम के सदस्यों ने एक्सरे रूम में अव्यवस्थाएं मिलने पर वहां मौजूद टेक्नीशियन को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने को कहा। इसके साथ ही ब्लड बैंक का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध रक्त की मात्रा व उपकरणों का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया, प्रबंधक अजयवीर सिंह चौहान, डॉ. बसंत, एसके द्विवेदी, ब्लड बैंक प्रभारी जेएल चौधरी, किरन पांडे, विवेक चौहान आदि थे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए हुआ मतदान
रुद्रपुर। प्रादेशिक चिकित्सा स्वास्थ्य संघ के चुनाव में सोमवार को रुद्रपुर और काशीपुर में डॉक्टरों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर डॉ. एनएस नपलच्याल को निर्विरोध चुना गया। प्रदेश महा सचिव, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।
ऊधमसिंह नगर के चुनाव अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश के सभी 13 जिलों समेत सीएमओ कार्यालय रुद्रपुर में भी मतदान हुआ। मतदान में जिले से कुल 61 वोट पड़े, जिनमें से एक मत निरस्त हो गया। वहीं, प्रदेश भर में कुल 625 वोट पड़े। रुद्रपुर में सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट समेत अन्य चिकित्सकों ने मतदान किया।
चुनाव अधिकारी डॉ. मलिक ने कहा कि देहरादून में अध्यक्ष पद पर डॉ. नपल्चयाल निर्विरोध चुने गए हैं जबकि महासचिव पद पर डॉ. मनोज वर्मा व डॉ. एसएस खाती, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. एसएन सिंह व डॉ. तुहिन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रताप सिंह रावत व डॉ. वीपी सिंह आमने-सामने हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. उदय शंकर, डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव, डॉ. यतेंद्र बृजवाल आदि थे।

रुद्रपुर के जिला अस्पताल में दस्तावेजों की जांच करते डॉ. अमरीष त्रिपाठी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें