फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि के अस्पताल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल का तीन साल से क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट में पंजीकरण नहीं होने समेत कई खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अस्पताल में मिली खामियां की विस्तृत रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी। टीम ने वेटरिनरी कॉलेज का भी निरीक्षण किया, वहां भी कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल के सीएमएम का प्रभार वेटरिनरी चिकित्सक को सौंपा गया था। अस्पताल में कोई पैथोलॉजिस्ट भी मौजूद नहीं था। रिपोर्टों को बगैर पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर के भेजा जा रहा था। निरीक्षण के बाद एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि चिकित्सालय का तीन वर्षों से क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण भी नहीं कराया गया था। इसके साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट को इधर-उधर फेंका गया था। सीरींज लापरवाही से फेंकी गई थीं। इसके अलावा पीसीबी और अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं मिली। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन का भी पंजीकरण नहीं कराया गया था। डॉ. खन्ना ने बताया कि पंतनगर विवि के चिकित्सालय को नोटिस जारी किया गया है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें