फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद भी नहीं खुला मार्ग, राशन व गैस सप्लाई ठप

Sat, 03 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
जखनोली बैंड-कुरछोला सड़क दो माह से पड़ी बंद। ग्रामीण नाप रहे मीलों पैदल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त चोपड़ा-जखनोली बैंड-कुरछोला संपर्क मोटर मार्ग दो माह बाद भी नहीं खुल पाया है। मार्ग के बंद होने से गांवों में राशन व रसोई गैस सप्लाई भी ठप है।
विज्ञापन

तेज बारिश से जून के अंतिम सप्ताह में मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा किमी एक पर 60 मीटर से अधिक सड़क ध्वस्त हो गई। मार्ग बंद होने से चोपड़ा, कुरछोला और पुलन सहित अन्य गांवों में दो माह से रसोई गैस व राशन की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

इन हालात में जहां ग्रामीण जंगलों से लकड़ी एकत्रित कर चूल्हा जलाने को विवश हैं। वहीं 5 से 7 किमी पैदल चलकर बाजार पहुंच रहे हैं और पीठ पर लादकर जरूरी सामग्री घर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। कुरछोला की ग्राम प्रधान गीता देवी का कहना है कि सड़क के बंद होने से बुजुर्ग, बीमार और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही हैं। उन्होंने विभाग से मार्ग की मरम्मत कर शीघ्र यातायात बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


10 संपर्क मार्ग अब भी बंद
गोरपा-सिरवाड़ी, सल्या-तुलंगा, स्यूणी-टैंठी-पाटा, बलसुंडी-अखोडी, सणगू-सारी, रांसी-तलसारी, बाडव मल्ला-कांदी और नारी संपक मार्ग अब भी बंद हैं। इन मार्गों से जुड़े गांवों के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जखनोली-कुरछोला सड़क शुरू में 60 मीटर से अधिक ध्वस्त हो गई है। मार्ग की स्थायी मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को सौंप दिया गया है। धन स्वीकृत होने पर मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

इंद्रजीत बोस, ईई लोनिवि, रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें